फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने छठ घाट की तैयारियों का लिया जायजा

फारबिसगंज : छठ पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसकी रौनक न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। यह चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। जिसमें छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। धार्मिक ग्रंथों में सूर्य देव को जीवन का आधार माना जाता है। आरोग्य, ऊर्जा और समृद्धि के दाता है। पंचांग के अनुसार, पांच नवंबर 2024 से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है, जो आठ नवंबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाएं संतान की तरक्की और अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फारबिसगंज में छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इस मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा कि सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। छठ घाट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा छठ का तीसरा दिन गुरुवार को है। ज्योतिष गणना के अनुसार, छठ महापर्व का तीसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं सूर्यास्त के समय नदी या तालाब पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। शुक्रवार को चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा।

यह भी पढ़े : फारबिसगंज में अंतिम चरण में छठ घाटों पर तैयारी

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...