अलग-अलग कपड़े पहन जुमला छोड़ते रहते हैं मोदी

Patna- प्रधानमंत्री को बहुरूपिया- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री को बहुरूपिया कहे जाने पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है. अब इस मामले में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए किन-किन अपशब्दों को प्रयोग नहीं किया जाता था, तब  कहां गयी थी राजनीतिक मर्यादा.

प्रधानमंत्री को बहुरूपिया कहे जाने पर तेज हुई राजनीति

भक्त चरण दास ने कहा कि उन्हे तब क्या – क्या नहीं कहा गया था,

उस तुलना में तो प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के लिए बहुरूपिया शब्द का प्रयोग तो कुछ भी नहीं है.

यह तो वैसे भी समय समय पर रंग बदलते ही रहते हैं.

जब देखो अलग-अलग कपड़े पहन कर अलग-अलग जुमला छोड़ते रहते हैं.

यह सब जनता के साथ नाटक ही तो है.

फिर बहुरूपिया शब्द से आपत्ति क्यों?

आज भाजपा को इस शब्द से इतनी बेचैनी क्यों हो रही है.

यहां बतला दें कि इसके पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने

प्रधानमंत्री मोदी को बहुरुपिया बताया था,

जिसके बाद भाजपा के द्वारा इसका कड़ा प्रतिकार किया गया था,

जिसके बाद अब भक्त चरण दास की प्रतिक्रिया आयी है.

गोपालगंज में कांग्रेस राजद बेहतर स्थिति में थी

उपचुनाव को लेकर भक्त चरण दास ने यह स्वीकार कर लिया

कि गोपालगंज में हम मजबूत स्थिति में नहीं थें, यही कारण है कि

गोपालगंज सीट राजद को दिया गया, ताकि चुनाव जीता जा सके.

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां  वहां प्रचार में जायेगी,

साथ यह भी स्पष्ट किया कि पटना में

भारत जोड़े यात्रा अंतिम दौर में निकाली जायेगी.

और पटना में ही  इसका सबसे बड़ा समागम होगा.

डॉक्टरों की जिद के आगे नहीं झुकेंगे तेजस्वी

जमीन विवाद में दुश्मन बना भाई , धारदार हथियार से हत्या

Saffrn

Trending News

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img