Oath Ceremony: कैबिनेट मंत्री को लेकर इस पार्टी में घमासान, दो वरिष्ठ नेता हुए आमने-सामने

Oath Ceremony: आज नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कर्यकाल के लिए प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। इसके लिए आज शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं मंत्रिमंडल गठन से पहले कैबिनेट मंत्री पद को लेकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में विवाद छिड़ गया है। दरअसल, एनडीए की सरकार में इस पार्टी को एक मंत्री मिलने की संभावना है, लेकिन इनके दो नेता मंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

Oath Ceremony: कैबिनेट मंत्री को लेकर घमासान

बता दें कि, अजित पवार की एनसीपी लोकसभा का चुनाव एनडीए में शामिल होकर लड़ी है। लेकिन इसमें पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा। पार्टी को एकमात्र सीट पर ही जीत मिली। हालांकि केंद्र की एनडीए सरकार में पार्टी एक कैबिनेट बर्थ मिल गया है। लेकिन पार्टी की ओर से प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों मंत्री के लिए दावेदारी कर रहे हैं। ये दोनों ही नेता एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं।

Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले पीएम आवास पर चाय पार्टी

वहीं एनडीए के नवनिर्वाचित संसद सदस्य, जिनके नरेंद्र मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावना है, उन्हें शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री के आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में भाजपा नेताओं में अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, किरण रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, एस जयशंकर और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली हैं।

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img