पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार सरकार के निगरानी विभाग का एक्शन जारी है। पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शास्त्री नगर थाने का सहायक दारोगा घूस लेते गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शास्त्री नगर थाने का सहायक दारोगा अजीत कुमार को 50 हजार घूस लते गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने निगरानी में शिकायत की थी
आपको बता दें कि एक महिला ने निगरानी में शिकायत की थी कि काम के बदले 50 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। निगरानी ने पूरे मामले में जाल बिछाया और सुबह से ही निगरानी की टीम शास्त्री नगर थाने के आसपास थी। जैसे ही निगरानी के द्वारा लगे रंग वाला पैसा दारोगा को दिया गया वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम दारोगा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते BDO व कार्यपालक सहायक गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights












