Advertisment

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते BDO व कार्यपालक सहायक गिरफ्तार

अररिया : बिहार सरकार के निगरानी विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। रानीगंज के बीडीओ रीतमलाल चौहान और कार्यपालक सहायक आदित्य प्रियदर्शी को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने दोनों आरोपियों को पटना के लिए रवाना किया। यह कार्रवाई प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू की शिकायत पर की गई थी। जिन्होंने बीडीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

Goal 6 22Scope News

BDO योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद राशि स्वीकृति के लिए पैसे की मांग कर रहे थे – उप प्रमुख

सूत्रों के अनुसार, उप प्रमुख कलानंद सिंह ने निगरानी विभाग को सूचित किया था कि बीडीओ योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद राशि स्वीकृति के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। उन्होंने पहले 25 हजार रुपए दिए थे और अब डेढ़ लाख रुपए की मांग की जा रही थी। सोमवार को निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण के नेतृत्व में टीम प्रखंड मुख्यालय पहुंची। उप प्रमुख भी वहां मौजूद थे। बीडीओ ने कार्यपालक सहायक को पैसे देने का निर्देश दिया। कलानंद सिंह ने कार्यपालक सहायक को डेढ़ लाख रुपए दिए। जैसे ही राशि बीडीओ के पास पहुंची, निगरानी अधिकारियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें :

छापेमारी में शामिल रहे ये अधिकारी

इस मामले में विशेष निगरानी इकाई द्वारा थाना कांड संख्या 06/25 दर्ज किया गया है। छापेमारी में डीएसपी चंद्रभूषण, इंस्पेक्टर अजय सिंह, अविनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार, शकील अहमद और त्रिपुरारी सिंह आदि शामिल थे। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है और सरकारी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाएं Zero Tolerance, निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने कहा….

मंटू भगत की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...