महाकुंभ को बसंत पंचमी पर बदनाम करने की साजिश करने वालों पर FIR, CM Yogi खुद रख रहे निगरानी

प्रयागराज : महाकुंभ को बसंत पंचमी पर बदनाम करने की साजिश करने वालों पर FIR, CM Yogi खुद रख रहे निगरानी। महाकुंभ 2025 में तीसरे अमृत स्नान के दौरान भव्य-दिव्य आयोजन को बदनाम करने की साजिश में जुटे शरारती तत्वों पर पैनी निगरानी करते हुए सुरक्षा तंत्र ने उन्हें चिन्हित करते हुए एक्शन लिया है।

महाकुंभ को बदनाम करने के लिए अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में महाकुंभ मेला पुलिस ने 7 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इस बीच सोमवार को महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब सुबह पौ फटने के पहले से ही संगम तट पर नजर आ रहा है। मौनी अमावस्या पर हुए भगदड़ हादसे के बाद बसंत पंचमी पर बीते शनिवार से ही CM Yogi आदित्यनाथ लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर बने रूम में लगातार मेला ग्राउंड पर नजर रखे हुए हैं।

भोर से वॉर रूम से अमृत स्नान की निगरानी में डटे CM Yogi

CM Yogi आदित्यनाथ ने वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए।

महाकुंभ 2025 में तीसरे अमृत स्नान के लिए बसंत पंचमी पर सोमवार की सुबह से ही अखाड़ों के साधु-संतों के साथ ही आम श्रद्धालुओं का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाने का क्रम जारी है। सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

सीएम योगी की फाइल फोटो
सीएम योगी की फाइल फोटो

इसी के साथ अब तक बीते पौष पूर्णिमा से शुरू हुए महाकुंभ 2025 में अब तक पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं-तीर्थयात्रियों की संख्या 35.59 करोड़ 25 लाख के पार पहुंच गई है।

प्रथम अखाड़े का अमृत स्नान सकुशल संपन्न होते ही संगम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा पूज्य संतों और श्रद्धालुओं पे की गई। इसके बाद CM Yogi आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी पर संगम में तीसरे अमृत स्नान के लिए साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए बधाई संदेश दिया।

अपने बधाई संदेश में CM Yogi ने कहा कि – ‘पावन पर्व ‘बसंत पंचमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! …ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती सभी को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें, माँ वीणावादिनी से यही प्रार्थना है।

…महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं में पवित्र अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! …भगवान तीर्थराज सभी के मनोरथ पूर्ण करें, हमारे चिंतन एवं चेतना को सशक्त करें, विश्व का कल्याण करें, यही कामना है’।

लखनऊ में अपने वॉर रूम से महाकुंभ पर नजर रख रहे सीएम योगी
लखनऊ में अपने वॉर रूम से महाकुंभ पर नजर रख रहे सीएम योगी

संगम में सुबह से बसंत पंचमी पर अखाड़ों का भव्य-दिव्य अमृत स्नान जारी…

महाकुंभ में बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए प्रत्येक अखाड़े को पवित्र जल में 40 मिनट का समय आवंटित किया गया है। इसमें पहले जुलूस अपना अनुष्ठान पूरा करते हुए सुबह 8.30 बजे तक अपने शिविरों में लौट गया। अगली पंक्ति में बैरागी संप्रदाय के अखाड़े हैं, जिनका स्नान क्रम सुबह 8.25 बजे शुरू हुआ।

जुलूसों में अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा और अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा शामिल हैं। इनकी बारी अंतिम समूह के पवित्र जल में प्रवेश करने से पहले दोपहर 12.35 बजे खत्म होनी है। वसंत पंचमी के मौके पर तीसरा अमृत स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस बीच अखाड़ों का क्रमवार स्नान जारी है।

वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर नागा संन्यासियों के साथ देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु भी साक्षी बने। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से महाकुंभ क्षेत्र गूंज उठा है।

विदेशी श्रद्धालुओं ने भी त्रिवेणी संगम में वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया और भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रम गए। उन्होंने न केवल पवित्र डुबकी लगाई बल्कि अन्य तीर्थयात्रियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। इटली, क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया से आए श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के अनुभव को अद्वितीय, अविस्मरणीय और जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर बताया।

बसंत पंचम पर संगम में स्नान के दौरान पुष्प वर्षा का एरियल व्यू।
बसंत पंचम पर संगम में स्नान के दौरान पुष्प वर्षा का एरियल व्यू।

करीब 12 किमी की परिधि में फैले संगम के घाटों पर स्नानार्थी ही नजर आ रहे हैं। कोई दंड-कमंडल लेकर तो कोई सिर पर गठरी और कंधे पर झोला-बोरा लिए संगम की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रास्ते भर जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष गूंज रहे हैं। मेले में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ आस्था, उत्साह और उल्लास छाया है। रेलवे स्टेशनों पर लगातार स्नानार्थियों की भीड़ आती जा रही है। भीड़ के मद्देनजर एहतियातन मेला प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए हैं। पार्किंग के अलावा खाली स्थानों और पटरियों पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है।

संगम नोज पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला उमड़ा है। चाहे लाल मार्ग हो या काली मार्ग या फिर त्रिवेणी मार्ग। हर तरफ से भक्ति का सागर संगम में मिलने के लिए उमड़ रहा है।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व हादसे से सबक लेते हुए इस बार अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि शाही सवारियां निकलने के दौरान उस रास्ते पर कोई आम श्रद्धालु प्रवेश न कर सकें।

बसंत पंचमी पर महाकुंभ में तीसरे अमृत स्नान के दौरान साध्वियों का अंदाज
बसंत पंचमी पर महाकुंभ में तीसरे अमृत स्नान के दौरान साध्वियों का अंदाज

महाकुंभ को अफवाहों – फर्जी खबरों से बदनाम करने वालों की जांच शुरू…

हाकुंभ को बदनाम करने के लिए अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने वालों पर मेला कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसके अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। साइबर अपराध और मेला पुलिस की एक संयुक्त टीम को मामले की जांच करने और उसके अनुसार कार्रवाई करने का काम सौंपा गया है।

एसएसपी (कुंभ मेला) राजेश द्विवेदी ने बताया कि –‘…एक सोशल मीडिया अकाउंट ने फर्जी वीडियो अपलोड किया था। उस वीडियो को बहुत पहले नेपाल में शूट किया गया था। उसमें दावा किया गया था कि परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के कंधों पर 3 शव थे। इस अकाउंट ने आरोप लगाया कि कुंभ भगदड़ में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई और परिवार के सदस्यों को शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस से अपने कंधों पर ले जाना पड़ा।

…उन्होंने मौत का महाकुंभ शीर्षक वाली तस्वीर भी अपलोड की और कहा कि शवों को उनके पैतृक घर भेजने के लिए परिवार को कम से कम एक एम्बुलेंस प्रदान की जानी चाहिए। …जब पुलिस ने इसकी जांच की, तो वास्तविकता सामने आई कि यह नेपाल में फिल्माया गया पुराना वीडियो था।

..इसी तरह एक अन्य सोशल मीडिया अकाउंट में एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें कुछ लोगों ने ने कथित तौर पर एक किडनी निकालने के बाद एक शव को नदी में फेंक दिया था, जो भी नकली था।

…इसी तरह अन्य पांच वीडियो भी नकली पाए गए।  पुलिस इन सोशल मीडिया अकाउंट उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ कुंभ मेले को बदनाम करने के पीछे उनके उद्देश्य की पहचान करने की कोशिश कर रही है’।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...