झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से

6 कार्यदिवस का होगा मानसून सत्र, 1 अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट

रांची : झारखंड विधानसभा का मनसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा और 5 अगस्त तक चलेगा.

छह कार्य दिवस के मानसून सत्र में एक अगस्त को सरकार सदन में

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी.

दो अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसी दिन पास भी हो जायेगी.

इसके साथ ही विनियोग विधेयक भी पास होगा.

राजकीय विधेयक होंगे पेश

सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां सदन के पटल पर रखी जायेंगी. एक अगस्त से पांच अगस्त तक 11 बजे से प्रश्नकाल होगा. तीन से पांच अगस्त तक भोजनावकाश के बाद राजकीय विधेयक पेश होंगे. इनके अलावा यदि कोई राजकीय कार्य ओगा, उन्हें निपटाया जायेगा.

सचिवालय की ओर से तैयारियां पूरी

विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम घोषित कर दिया हे. सत्र को लेकर संसदीय कार्य विभाग और विधानसभा सचिवालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

नए कृषि पदाधिकारियों के वेतन और पदस्थापन का रास्ता हुआ साफ

कृषि विभाग ने झारखंड में कृषि सेवा संवर्ग के पदों को लेकर लंबे समय से लंबित समस्या का हल निकालते हुए आवश्यकता आधारित पदों की पहचान करते हुए इस संदर्भ में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है. इसी के साथ नव नियुक्त 129 कृषि पदाधिकारियों के पदस्थापन और वेतन का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गत एक जून को इन कृषि पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे थे. ये सभी चार माह के प्रशिक्षण पर हैं. अब इस अधिसूचना के आलोक में स्थापना कर नए पदाधिकारियों का पदस्थापन किया जा सकेगा.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...