Wednesday, September 3, 2025

Related Posts

कमजोर पड़ा मॉनसून, झारखंड में चढ़ेगा तापमान; कई जिलों में वज्रपात व बारिश का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून कमजोर, तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी की संभावना। मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।


 रांची : झारखंड में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सरायकेला सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।


 Key Highlights

  • झारखंड में मॉनसून कमजोर, दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान

  • रांची का अधिकतम तापमान 31.8 और सरायकेला 35.9 डिग्री दर्ज

  • 31 अगस्त व 1 सितंबर को कई इलाकों में वज्रपात व तेज हवा की संभावना

  • 2 सितंबर को गिरिडीह, देवघर समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे, हालांकि धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी संभव है। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe