एक महीने तक चलने वाला राजकीय राजगीर मलमास मेला संपन्न

नालंदा : 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक चलने वाला राजकीय राजगीर मलमास मेला चौथे शाही स्नान के उपरांत ही संम्पन्न हो गया है। हालांकि अब भी श्रद्धालुओं की भीड़ कुंड स्नान के लिए लगी हुई है।

इस बार हुए कुल 4 शाही स्नान

पहला शाही स्नान 29 जुलाई (शनिवार, पुरूषोत्तमी एकादशी) को हुआ। इसके अलावा 1 अगस्त (मंगलवार, पुरुषोत्तमी पूर्णिमा), 12 अगस्त (शनिवार, पुरूषोत्तमी एकादशी) एवं 16 अगस्त (पुरुषोत्तमी अमावस्या) को शाही स्नान संपन्न हो गया।शाही स्नान में बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा राजगीर के कुंडों में स्नान किया गया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं एसपी अशोक मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में जिले के पत्रकारों को मलमास मेला के बेहतर कवरेज को लेकर सम्मानित भी किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एवं एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा किए गए बेहतर इंतजाम के कारण यह मेला पूरी तरह से सफल रहा है। श्रद्धालुओं के रहने साफ सफाई बेहतर इंतजाम का ही नतीजा है कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक राजगीर पहुंचे हैं।

आज रात 12 बजे तक का है परमिशन

मलमास मेला का आज रात 11:00 बजे तक ही परमिशन है। झूला समेत अन्य प्रकार के खेल तमाशे की दुकान रात्रि 11:00 बजे तक की चलेगी। फिलहाल खेल खिलौने की दुकान श्रावणी मेला को लेकर खुला रहेगा।

https://22scope.com/shahi-snan-organized-during-state-malmas-fair-in-rajgir/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

युवा फिल्मकारों को मिलेगा मंच, रांची में होगा चित्रपट झारखंड फिल्म...

Ranchi: आज रांची के लोकभवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के कर-कमलों द्वारा “चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया...

गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से युवक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से आज गुड्डू नामक युवक ने छलांग लगा दी।...

परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष में वसूला 4191.55 करोड़ का राजस्व,...

पटना : परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ रुपए...

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए...

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img