Advertisement
Advertisement
Advertisement

DM ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छपरा : सरकार का उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को बिना पैसे के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना एंव मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिले के सभी पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 26 मई से 28 मई 2025 तक राज्यभर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज प्रचार रथ निकाला गया। जिलाधिकारी अमन समीर ने आज आयुष्मान प्रचार रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Goal 6 22Scope News

डेडिकेटेड काउंटर की होगी स्थापना

आयुष्मान भारत के प्रभारी जिला समन्वयक अभिनय कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक समर्पित हेल्प डेस्क/काउंटर की स्थापना की जाएगी जहां कार्ड बनाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर शिविर आयोजन हेतु आवश्यक मानव संसाधन और संसाधनों की सूची बनाकर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जोड़ना और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाना है। इस अभियान में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति का कार्ड बनाया जाएगा, चाहे उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति जैसी भी हो। इसके तहत योग्य लाभार्थियों को पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत स्तर पर कार्यरत प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

‘Beneficiary Login’ की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है

आपको बता दें कि आयुष्मान ऐप और पोर्टल के माध्यम से ‘Beneficiary Login’ की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंचायत भवन, ब्लॉक ऑफिस, सीएससी केंद्रों, अनुमंडल कार्यालय, जिला अस्पताल, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में डेडिकेटेड काउंटर स्थापित किए गए हैं।

यह भी देखें :

जिले में 12 लाख से अधिक लाभार्थियों का बना कार्ड

दरअसल, जिले में 27 लाख 61 हजार 472 लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। अब तक 12 लाख 32 हजार 472 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं अब तक 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 7406 लाभार्थियों का कार्ड बन चुका है। अभियान के ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : Private Hospital आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों को बगैर परेशानी करें इलाज, मंत्री मंगल पांडेय ने…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar BBOSE Matric Result: बिहार मैट्रिक रिजल्ट में महिलाओं ने मारी...

Bihar BBOSE Matric Result, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बावजूद महिलाओं ने अपने सपनों को अधूरा नहीं रहने दिया है। बिहार मुक्त...

Patna Cyber Fraud STF Raid: साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा...

Patna Cyber Fraud STF Raid: बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगी के कथित नेटवर्क के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF), साइबर पुलिस और...

Ramgarh Damodar River Drowning: रामगढ़ में छठ की खुशियां मातम में...

Ramgarh Damodar River Drowning: झारखंड के रामगढ़ जिले में छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की दामोदर नदी में डूबने...