Mega Oil Palm Plantation Drive 2024 के तहत रोपे गए 17 लाख से अधिक पौधे

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयलपाम के तहत Mega Oil Palm Plantation Drive 2024 के दौरान 17 लाख से अधिक पौधे रोपे गए, जिससे 10,000 किसान लाभान्वित हुए। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयलपाम का उद्देश्य ऑयल पाम क्षेत्र के विकास के लिए मूल्य श्रृंखला इकोसिस्टम स्थापित करके ऑयल पाम की खेती का विस्तार करना और कच्चे पाम तेल के उत्पादन को बढ़ावा देना है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयलपाम के तहत आयोजित मेगा ऑयल पाम प्लांटेशन ड्राइव के तहत भारत के 15 राज्यों में 12,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 17 लाख से अधिक ऑयल पाम पौधे रोपे गए, जिससे 10,000 से अधिक किसान लाभान्वित हुए। 15 जुलाई, 2024 को शुरू किए गए इस अभियान ने देश में ऑयल पाम की खेती के विस्तार की दिशा में भारत सरकार, राज्य सरकारों और ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के सामूहिक प्रयासों को प्रदर्शित करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

यह अभियान 15 सितंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा सहित कई राज्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई है। पतंजलि फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट और 3 एफ ऑयल पाम लिमिटेड जैसी प्रमुख ऑयल पाम प्रोसेसिंग कंपनियों के सहयोग से राज्य सरकारों द्वारा आयोजित इस पहल में कई जागरूकता कार्यशालाएं, वृक्षारोपण अभियान और प्रचार कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों ने सफलतापूर्वक जागरूकता बढ़ाई है और कृषक समुदाय को शामिल किया है। इस मिशन को महत्व देने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति से और अधिक समर्थन मिला है।

भारत सरकार द्वारा अगस्त 2021 में शुरू किए गए खाद्य तेलों के लिए राष्ट्रीय मिशन – ऑयल पाम (एनएमईओ-ओपी) का उद्देश्य व्यवहार्यता मूल्य समर्थन सहित ऑयल पाम क्षेत्र के विकास के लिए एक मूल्य श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करके ऑयल पाम की खेती का विस्तार करना और कच्चे पाम तेल (सीपीओ) के उत्पादन को बढ़ावा देना है। मेगा ऑयल पाम प्लांटेशन ड्राइव खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने, आयात निर्भरता को कम करने और भारतीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस व्यापक रणनीति का एक प्रमुख घटक है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      इशारों ही इशारों में J P Nadda ने किया विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट करने की अपील

Mega Oil Palm Plantation Drive Mega Oil Palm Plantation Drive Mega Oil Palm Plantation Drive Mega Oil Palm Plantation Drive

Mega Oil Palm Plantation Drive

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img