इशारों ही इशारों में J P Nadda ने किया विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट करने की अपील

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में करीब 150 करोड़ रूपये की लगत से नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने उद्घाटन किया। नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 210 बेड का अस्पताल बनाया गया है वहीं कैंसर के मरीजों के लिए स्पेशल होमी भाभा कैंसर संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग का भी उन्होंने उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि बिहार और देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का कार्य लगातार चल रहा है। देश में कई एम्स और मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं। बिहार के सीमांचल क्षेत्र में भी कई मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। बिहार में उन स्थानों पर भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है जहां के बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था।

जे पी नड्डा ने कहा कि अगर आपका वोट सही जगह जाता है तो फिर देश में विकास ही विकास होगा। आपका एक वोट आपके देश का विकास या विनाश करता है। अगर आप इसी गति से विकास चाहते है तो फिर उसे कभी मत बदलिए। एक वक्त था जब बिहार में राजद की सरकार थी और महिलाएं घर बाहर भी नहीं निकल सकती थी लेकिन अब बिहार बदल चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    हम Minister हैं, बोलना नहीं चाहिए लेकिन…, मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री के सामने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

J P Nadda J P Nadda

J P Nadda J P Nadda

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...