डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, घर में छुपाकर रखा था मादक पदार्थ

गिरिडीह: बिरनी थाना ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलोग्राम गांजा जब्त किया. वहीं उनकी निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लेदा गांव में छापेमारी के दौरान 167.50 किलोग्राम गांजा की बरामदगी की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात बिरनी थाना इलाके के करनी मुख्य मार्ग में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया था. जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार पुलिक को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को दबोचा और उसकी तलाशी ली. तलाशी के बाद पुलिस को उनके पास से पांच किलोग्राम गांजा मिला. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि यह गांजा मुफ्फसिल थाना इलाके के लेदा में डंप कर रखा हुआ है. इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस और बिरनी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेदा गांव में छापेमारी की. जहां से छापेमारी के दौरान गांजा से भरे लगभग तीन दर्जन से अधिक पैकेट जब्त किया.

गुरूवार को इस संबंध में एसपी अमित रेणु ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में जो भी लोग संलिप्त हैं, उन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान सरिया-बगोदर के एसडीपीओ नौशाद आलम, सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और बिरनी थाना प्रभारी शर्मानन्द सिंह मौजूद रहे.

रिपोर्ट- आशुतोष

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...