वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर पथराव,दो होमगार्ड जवान चोटिल

भागलपुर : नाथनगर के ललमटिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर पुल के पास चेकिंग के दौरान दर्जनों लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोग वहां से गुजर रहे थे. उन्हें रोका गया और तलाशी ली गयी. इसपर सभी विरोध करने लगे तो पुलिस ने मामला को शांत कराकर वहां से लोगों को जाने कहा. इसपर लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस से उलझ गए.

तीन की संख्या में युवक गाली गलौज करते मधुसूदनपुर ओपी क्षेत्र के राहमतबाग़ की ओर जा रहे थे. वहीं पुलिस को देख तीनों युवकों ने और जोर-जोर से गाली गलौज करने लगे. 10 मिनट बाद तीनों दर्जनों लोगों के साथ पुलिस गश्ती के नजदीक कबीरपुर पुल के पास पहुंच गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक असमाजिक तत्वों ने 15 से 20 मिनट तक पथराव किया. घटना में होमगार्ड जवान शंकर पंडित और वलिस्टर यादव चोटिल हुए हैं. सूचना पाकर नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन और ललमटिया थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट : नंदन कुमार झा

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...