Mid day meal खाकर दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, एनजीओ ने किया था खाने की सप्लाई

मिड डे मील खाकर दो दर्जन से अधिक बच्चे पड़े बीमार

Madhepura- सोनी मध्य विद्यालय,मुरलीगंज में मध्याह्न भोजन खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चों को बीमार होने की खबर है. सभी बच्चों का मुरलीगंज सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करवाया जा रहा है.बताया जा रहा है कि मिड डे मील एक गैर सरकारी संस्था के द्वारा दिया गया था. मध्याह्न भोजन खाने के साथ ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों के द्वारा पेट में दर्द की शिकायत की जाने लगी. उसके बाद आनन फानन में बच्चों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया.

Mid day meal 01 22Scope News

परिजनों का आरोप है कि एनजीओ के द्वारा परोसा गया खाना बासी और दाल भी खट्टी थी.

इस मामले में बीईओ गुनानंद सिंह ने बताया कि भोजन की शिकायत प्राप्त हुई है, एनजीओ को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-राजीब रजंन 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...