रांची: Hurun Rich List – मुंबई में अरबपतियों की संख्या चीन के बीजिंग से अधिक हो गई है। 26 मार्च को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते है.
हुरूनल ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार मुंबई में अभी 92 अरबपती रहते है, जबकि बीजिंग में यह संख्या 91 है. रिपोर्ट के अनुसार अभी देश में 271 अरबपति है वहीं चीन में यह आकड़ा 814 है
‘भारत में आय और धन असमानता, 1922-2023: अरबपति राज का उदय’ शीर्षक वाले एक पत्र के अनुसार, भारत में शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास 2023 में 40 प्रतिशत संपत्ति थी, जबकि 2000 की शुरुआत में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था. Hurun Rich List
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी ने 115 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने का स्थान बरकरार रखा है.
Hurun Rich List –
अंबानी की संपत्ति में पिछले साल 40 प्रतिशत या 33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. रिपोर्ट में कहा गया कि एक शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में गौतम अदाणी सफल रहे हैं और पिछले साल उनकी कुल संपदा में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ.
वैश्विक स्तर पर टेस्ला इस सूची में शीर्ष पर है. अंबानी 231 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के सथ सूची में 10 स्थान पर है.
अदाणी 15वें स्थान पर हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने नये अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया. भारत से सूची में 94 नये नाम शामिल हुए, जबकि चीन से 55 नये नाम शामिल हुए.



















