गिरिडीह में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

गिरिडीह. जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी- 36 फ्लैट के समीप स्थित क्रेसेंट नर्सिंग होम में चिकत्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में इलाजरत जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी के रहने वाले मो. सुल्तान अंसारी की पत्नी जैबा तबस्सुम (22 वर्षीय ) के रूप में की गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

गिरिडीह में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद चिकत्सक और परिजनों से बातचीत की। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि जैबा तबस्सुम को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के लिए क्रेसेन्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकत्सक ने महिला का ऑपरेशन किया तो पहले तो महिला का बच्चा (नवजात) की मौत हो गयी और इसके बाद महिला की भी मौत हो गयी।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चा और महिला की मौत हुई। इधर चिकित्सक डॉ. बरनाबस हेमब्रोम ने सभी आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मरीज की तबीयत पूर्व से खराब थी और उसका बच्चा 48 घंटे पूर्व ही मर चूका था। महिला का हिमोग्लोबिन भी काफी कम था। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद महिला की बड़ी बहन ने उसे इलाज के लिए हमारे यहां लाया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी थी। इसके बाद भी परिजनों ने जबरन महिला का ऑपरेशन करवाया था। इधर इस घटना को लेकर समाजसेवी नवीन चौरसिया ने कहा कि मामले का समझौता हो रहा है।डॉ. बरनाबस हेमब्रोम 5 लाख रुपये मृतक महिला के पति को दे रहे हैं।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Video thumbnail
मंईयां सम्मान की अगली किश्त कब, जिन्हें नहीं मिले 7500 उन्हें बेसब्री से है सत्यापन सूची का इंतजार
06:11
Video thumbnail
डुमरी विधायक जयराम महतो के फोन के बाद देवेंद्र महतो ने मंत्री इरफान अंसारी को दी चेतावनी कहा.....
13:30
Video thumbnail
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजधानी रांची में भी लोगों का गुस्सा फूटा | Pahalgam Terror Attack
06:56
Video thumbnail
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, तो क्या सीमा हैदर को भेजा जाएगा पाकिस्तान?
05:26
Video thumbnail
पटना के IIBM में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए रखा गया मौन
06:55
Video thumbnail
बिहार चुनाव: जोकीहाट फिर ओवैसी की या फिर तस्लीमुद्दीन परिवार की? वाल्मीकि नगर में कौन भारी ?
03:42:02
Video thumbnail
झारखंड के शिक्षकों को समान कार्य के बदले मिलेगा समान वेतन? HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने कहा…
04:16
Video thumbnail
परिसीमन को लेकर बोले विधायक राजेश कच्छप | Jharkhand | #Shorts | 22Scope
00:35
Video thumbnail
गर्मी से होने वाली चेहरे की समस्या से कैसे बचे सुनिए एक्सपर्ट की राय..
08:01
Video thumbnail
46 साल से उत्कृष्ट व्यवसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा IIBM,बेस्ट प्लेसमेंट देना मुख्य उद्देश्य
06:29