40 लाख लूट के आरोपी की मां और बहन ने शर्म से कर ली आत्महत्या

पुलिस ने की लूट के लगभग 6.50 लाख की धनराशि बरामद

छपरा : छपरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. विगत सोमवार को हुए 40 लाख रुपये लूट कांड के 48 घंटे के अंदर सारण पुलिस ने लूट के लगभग 6.50 लाख की धनराशि बरामद कर ली है. इसी के साथ ही सारण पुलिस द्वारा इस कांड से जुड़े एक अपराधी की गिरफ्तारी भी की गई है. साथ ही उसके घर से रुपए भी बरामद हुए हैं. जबकि जिस शख्स के घर से रुपए बरामद हुए हैं उसकी मां और बहन ने शर्म और लोक लज्जा के कारण आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है. यह अपने आप में एक दुःखद घटना है. जिसकी चर्चा गांव से लेकर शहर तक शुरू हो गई हैं.

घर में फांसी लगाकर मां और बहन ने की आत्महत्या

सारण पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के ख़रीदाहा गांव से लूटकांड के आरोपी चन्देश्वर पांडेय को गिरफ्तार करने के बाद घर से तलाशी के दौरान लूट की 6.50 लाख की नगद धनराशि और लूटकांड के दौरान प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया हैं. गिरफ्तारी देर रात्रि की है. जबकि आज सुबह जब गांव वालों की नींद खुली तो वहां तहलका मच गया था. क्योंकि बीती रात ही गिरफ्तार अपराधी की मां संजू देवी और छोटी बहन रूपा कुमारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस बात की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया हैं.

एसडीओ ने ये दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर भारी सख्या में पुलिसकर्मियों के साथ दर्जनों वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं मढ़ौरा के एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि कल मध्य रात्रि को लूटकांड के आरोपी के घर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई थी. जिस दौरान लूट की साढ़े छह लाख की रकम बरामद की गई थी और आज आरोपी की मां और उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है. स्थानीय पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं.

पुलिस ने ऐसे की लूटकांड के आरोपी चंदेश्वर पाण्डेय की गिरफ्तारी

मालूम हो कि घटना के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था. जिसमें सीसीटीवी का फ़ुटेज पुलिस को हाथ लग था. उसी के आधार पर एसआईटी द्वारा स्थानीय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. उसी के आधार पर भेल्दी थाना क्षेत्र के चंदेश्वर पाण्डेय की गिरफ्तारी हुई हैं. गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी के दौरान लूट की रकम भी बरामद की गई हैं.

रिपोर्ट : रंजीत कुमार

लालजी यादव आत्महत्या मामला : परिजनों ने लगाया अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...