मां गई थी गुमला पड़ोसी ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रांची: सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं स्थित घर में अकेले रहने वाली एक नाबालिग को बहला- फुसला कर बदमाश कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को जानकारी देगी, तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद से पीड़िता डरी-सहमी हुई थी।

शनिवार को जब पीड़िता की मां गुमला स्थित पैतृक गांव से रांची स्थित बड़गाईं पहुंचीं, तो बेटी ने पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कराई। आरोपी का नाम सूरज मंडल है वह अनगड़ा का रहने वाला है।  इधर, घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...