फाइन न भरने पर जब्त हुई कार, सोशल मीडिया से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

रांची: चतरा जिला के सदर थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी कमलदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का के पास से पकड़ा गया। चतरा पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर चतरा भेज दिया।

पीड़िता ने 2 अप्रैल 2025 को चतरा सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आरोपी पहले उसे शादी का झांसा देकर छेड़छाड़ करता था। जब युवती ने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकतें न करने का वादा किया। लेकिन 7 मार्च को आरोपी ने युवती को जबरन अपनी कार में बैठाकर रांची ले गया, जहां उसने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में उसे रखा और दुष्कर्म किया।

एक सप्ताह बाद आरोपी ने युवती को चतरा छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अब दो माह की गर्भवती है। जब आरोपी को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने युवती से मारपीट की और उसे गर्भपात करने का दबाव डाला। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी को रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन नियम उल्लंघन के कारण पकड़ा था और जुर्माना न भरने की वजह से उसकी कार को जब्त कर लिया गया। आरोपी की कार का नंबर JH01FN1545 था, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस खबर के बाद चतरा पुलिस को सूचना मिली और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...