JEHANABAD में मां का हो गया निधन, पुत्र ने कहा ‘पहले मतदान फिर दाह संस्कार’

जहानाबाद: देश में लोकसभा का चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज चल रहा है। अधिक से अधिक मतदान करने के लिए एक तरफ प्रशासन लोगों को लगातार जागरूक कर रही है बावजूद इसके लोग मतदान करने के लिए घरों से नहीं निकलना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद में एक ऐसा परिवार है जो घर में मातमी माहौल होने के बावजूद वोट देना मतदान केंद्र पहुंचा है।

मामला जहानाबाद के मखदुमपुर विधानसभा के देवकुली गांव स्थित बूथ संख्या 151 की है जहां परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई लेकिन परिजनों ने पहले मतदान का निर्णय लिया फिर दाह संस्कार का। बताया जाता है कि देवकुली गांव के मिथिलेश यादव एवं मनोज यादव की 80 वर्षीया माता का देहांत हो गया। परिवार में मातम का माहौल था, आसपास के लोग जुटे और दाह संस्कार की तैयारी होने लगी। लेकिन दाह संस्कार के लिए जाने से पहले परिजनों ने पहले मतदान की बात कही और फिर पहुंच गए मतदान केंद्र।

मामले में मृतिका महिला के पुत्र मनोज यादव ने कहा कि मतदान 5 वर्षों में एक बार आता है। मेरी माता का देहांत हो गया और अब वह कभी लौट कर नहीं आएगी। हमने अपने परिवार के साथ निर्णय लिया कि हमलोग पहले मतदान कर्नेगे फिर मां का दाह संस्कार। मृतिका के अन्य परिजनों ने भी कहा कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में मतदान करना आवश्यक है और जिम्मेवारी भी।

यह भी पढ़ें- BJP ने चुनाव आयोग से की लालू यादव की शिकायत, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

JEHANABAD JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...