BJP ने चुनाव आयोग से की लालू यादव की शिकायत, कहा…

पटना: देश भर के आठ राज्यों में आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। मतदान के दौरान कई दिग्गजों ने भी अपना वोट मतदान केंद्र पहुंच कर डाला। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू यादव ने पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। अब भाजपा ने लालू यादव की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

भाजपा ने लालू यादव पर आरोप लगाया है कि लालू यादव ने अपने गले में अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न वाला गमछा लपेट कर मतदान केंद्र के अंदर जा कर मतदान किया जो कि आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है। भाजपा ने आरोप लगाया कि ऐसा लालू यादव ने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। भाजपा ने इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के धारा 130 का उल्लंघन बताया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने अपने शिकायत के साथ लालू यादव का फोटो भी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लालू यादव ने अपने गले में हरा रंग का एक गमछा लपेटा है जिसपर RJD लिखा हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VOTE IN PATNA: मजा लें फ्री समोसा के साथ ही कई अन्य आकर्षक ऑफर का

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Highlights

Shravani Mela Special Train: रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी...

श्रावणी मेला 2026 के दौरान रेलवे रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें परिचालन तिथि, रूट, स्टॉपेज और कोच की...

 Jharkhand Employment News: नौकरी दिलाने में धनबाद नंबर वन, 2025 में...

 झारखंड में रोजगार मेलों के जरिए नौकरी दिलाने में धनबाद 2025 में पहले स्थान पर रहा। 1742 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि इंटर पास...

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Low Pressure का असर,...

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर दिख रहा है। 18 जुलाई को रांची समेत 10 जिलों में भारी...