Advertisment

मोतिहारी को मिला 16 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, मंत्री जीवेश ने किया शिलान्यास

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले मोतिहारी नगर निगम को 16 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात मिली है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी इस पैकेज का शिलान्यास नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मोतिहारी नगर निगम की डिप्टी मेयर, स्थानीय विधायक और सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह तोहफा प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मोतिहारी वासियों के लिए एक बड़ा उपहार है।

Goal 3 22Scope News

जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य किए जाएंगे – मंत्री जीवेश मिश्रा

उन्होंने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में इन 16 करोड़ रुपए की लागत से जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में जिन वार्डों में विकास कार्य बेहतर होंगे, उन्हें विशेष सहायता दी जाएगी। इस पहल का मकसद शहर के समग्र विकास को गति देना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा और समयबद्ध तरीके से इन्हें पूरा किया जाएगा।

रामनाथ ठाकुर ने तेजस्वी यादव को दुर्योधन की दे दी संज्ञा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में गर्मी के साथ-साथ चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने तेजस्वी यादव को दुर्योधन की संज्ञा दे दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन रूपी तेजस्वी का हम सभी मिलकर हराएंगे। साथ ही उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं को भी यह निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी लोग महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को बूथों पर लाठी से मारकर हराने और भगाने का काम करेंगे। लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तमाम एनडीए के घटक दल के नेता लोगों को सभा में आने की निमंत्रण दे रहे हैं।

Ramnath Tahkur 22Scope News
रामनाथ ठाकुर ने तेजस्वी यादव को दुर्योधन की दे दी संज्ञा

यह भी देखें :

इस बार चुनावी महाभारत है और इस महाभारत में दुर्योधन का नाश करना है – रामनाथ ठाकुर

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मोतिहारी के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार चुनावी महाभारत है और इस महाभारत में दुर्योधन का नाश करना है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को लाठी से मारकर भागना है। जिस प्रकार नागपंचमी को सांप को दूध पिलाते हैं और नाद में सांप को लाठी मारते हैं उसी तरह महागठबंधन के कार्यकर्ता भी चुनाव के समय बूथ पर दिखे तो उनको लाठी से मारकर भगाइये।

यह भी पढ़े : 18 को PM देंगे बिहार को सुपरफास्ट तोहफा, 2 नई Amrit Bharat ट्रेनों की होगी शुरुआत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...