कोडरमा में मोटर मैनेजर व स्टाफ की हत्या

231
कोडरामा में मोटर मैनेजर व स्टाफ की हत्या
कोडरामा में मोटर मैनेजर व स्टाफ की हत्या
Advertisment

कोडरमा: बागीटांड़ के पास मोटल के मैनेजर और एक स्टाफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान जलालबाद निवासी मोहम्मद नीस(30) और राजन(26) के रूप में हुई है।

Advertisment

नसीम मोटल का मैनेजर था। घटना के बाद लोगों ने रांची-पटना रोड जाम कर दिया।घटना शनिवार रात करीब आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिहार के चार लोग मोटल पहुंचे। वहां सभी ने शराब पी।

इसके बाद किसी बात पर उनकी मैनेजर से सेतू-तू-मैं-मैं हो गई। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद वे लोग दोबारा मोटल पर पहुंचे और मैनेजर व स्टाफ पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी।

मैनेजर को चार गोली लगी, जबकि स्टाफ को एक गोली लगी। इससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। स्टाफ को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement