Hazaribagh: पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, 16-18 लाख रुपये की लूट की आशंका

Hazaribagh: इचाक थाना क्षेत्र के सालफर्नी में आज एक सनसनीखेज वारदात में पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शंकर रविदास मूल रूप से इचाक थाना क्षेत्र के ही कुटुंबसूत्री गांव के रहने वाले थे। घटना उस समय घटी, जब वह पेट्रोल पंप के तीन दिनों के कैश कलेक्शन, जो लगभग 16 से 18 लाख रुपये बताया जा रहा है, उसे बैंक जमा करने जा रहे थे।

Hazaribagh: पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात अपराधी बाइक से मौके पर पहुंचे और शंकर रविदास को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर सीजुआ जंगल की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Hazaribagh: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि हत्या के पीछे लूट ही मकसद था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि हजारीबाग में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से विफल नजर आ रहा है। सालफर्नी जैसी मुख्य जगह पर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Hazaribagh: जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। साथ ही आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...