Dhanbad: धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा बड़ी पहल की गई है। सांसद ढुल्लू महतो ने आम जनता के लिए Help Desk का उद्घाटन किया है। जहां लोग अपनी समस्या से जुड़ी शिकायतें दरेज करवा सकेंगे।
सांसद ढुल्लू महतो ने हेल्प डेस्क को लेकर क्या कहा
Help Desk का उद्घाटन करने के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि यह पहल पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था को मजबूत करेगी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि जनता की समस्या का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है और यह हेल्प डेस्क उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
किस तरह की समस्याओं का होगा समाधान
बता दें धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो द्वारा शुरू किया गया यह Help Desk संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक अहम सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। इस हेल्प डेस्क के जरिए लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को एक ही जगह पर दर्ज करा सकेंगे। इस तरह की समस्याओं से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Highlights


