सांसद जयंत सिन्हा को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

हजारीबागः सांसद जयंत सिन्हा को लगातार पांचवीं बार लोकसभा की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर हजारीबाग स्थित भाजपा कार्यालय अटल सेवा केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि जयंत सिन्हा को वर्ष 2023 व 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया था।

उनके नेतृत्व वाली वित्त समिति महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करती है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार की नीति बनती है। यह समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयकों का अध्यन्न करती है और समिति के सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है। उनकी अध्यक्षता वाली समिति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

सांसद जयंत सिन्हा देश का बजट जनहित में हो और लोगों की भलाई व सुविधा के लिए कानून बनें, यह सुनिश्चित करने में योगदान दे रहे हैं। उनका सांसद के रूप में लोकसभा में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे है। उन्होंने सदन में देशहित से जुड़े कई प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किए है। साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है।

जयंत सिन्हा ने इस सुअवसर पर सर्वप्रथम हज़ारीबाग लोकसभा के निवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज मैं जो दायित्व निभा रहा हूँ, वो मेरे क्षेत्रवासियों के सहयोग व समर्थन के कारण है। हज़ारीबाग व रामगढ़ के मेरे क्षेत्रवासी पूछतें हैं कि आप दिल्ली में क्या करते हैं? मैं उनसे यही कहता हूँ कि आपने मुझे चुनकर देश के कानून और योजनाएं बनाने के लिए भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मैं यह ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा व समर्पण से निभा रहा हूँ। मेरा मूलमंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पा रहा हूँ।

जयंत सिन्हा ने लोकसभा की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः ज़िम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री जी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगातार पांचवीं बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरे ऊपर जताए गए इस भरोसे से अभिभूत हूँ। अपनी ज़िम्मेदारियों का दोगुनी ऊर्जा व निष्ठा से निर्वहन करता रहूंगा। नए भारत के निर्माण में योगदान देना मेरे लिए अत्यंत गर्व व सौभाग्य की बात है। मैं समिति के सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।

हज़ारीबाग भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता सांसद जयंत सिन्हा को इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें यह विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा और उनके नेतृत्व में हम क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। हज़ारीबाग लोकसभा की पाँचों विधानसभा में यह आयोजन होगा। 22 सितम्बर को बरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इसकी शुरुआत होगी। इसमें आंख और शुगर समेत अन्य सभी जांच निशुल्क की जाएंगी। जयंत सिन्हा के द्वारा यह आयोजन करवाया जा रहा है।

इस प्रेसवार्ता को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से हजारीबाग, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि आनंद देव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बिनोद कुमार बीगन,अरविंद कुमार सिंह, ज्योति कुमार गुड्डू, नंद लाल प्रसाद मेहता,ज्ञान प्रकाश,रणधीर पांडे,रंजीत सिंह,सांसद मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...