सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार पर उठाया सवाल, कहा- ‘जिस उद्देश्य से झारखंड का गठन हुआ था, वह पूरा नहीं हुआ’

हजारीबाग. झारखंड अपने स्थापना का 25 वीं वर्षगांठ बना रहा है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। सांसद जायसवाल ने ईश्वर से वर्तमान सरकार को सबल करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के प्रति वर्तमान सरकार अपनी जिम्मेदारी उठाएं। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य सारे ठप हैं। भगवान बिरसा मुंडा को सही श्रद्धांजलि तभी होगा, जब राज्य को विकसित किया जाएगा। समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों तक विकास की किरण पहुंचे।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमेशा अपनी संस्कृति के बारे में बात करते थे। जल जंगल जमीन की रक्षा करना कोई उनसे सीखे। उनकी प्रेरणा से झारखंड में कई काम हो रहे हैं। उनका संकल्प था, जल जंगल जमीन और अपनी संस्कृति की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति को बदलकर आगे बढ़ने की कोशिश की, वह समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का है। अपनी संस्कृति की रक्षा करें और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श पर आगे बढ़े।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...