सीएम हेमंत सोरेन से रांची में मिले सांसद पप्पू यादव, इन पर हुई चर्चा

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड विधानसभ चुनाव के बीच आज कांके रोड रांची स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव की तयारी एवं रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सीएम हेमंत सोरेन से मिले सांसद पप्पू यादव

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद पप्पू यादव झारखंड आए हैं। उन्होंने कल्पना सोरेन के साथ कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के लिए जमशेदपुर में रोड शो किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट की अपील की थी। बता दें कि पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं। उन्होंने इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

झारखंड में दो चरण में वोटिंग

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। इसको लेकर चुनावी प्रचार प्रासार जोरों पर है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular