सांसद तनुज पुनिया ने कहा- आज शाम तक सीटों का हो जाएगा बंटवारा

पटना : कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया आज पटना पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में सीट शेयरिंग को लेकर के कहा कि सीटों का बटवारा आज शाम तक मेरे ख्याल से लिस्ट आ जानी चाहिए। सभी पार्टी और सभी दलों के बीच में सहमति बन रही है। बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से मेलजोल के भाव से यह तय कर लिया गया है। फाइनली एक दो चीज है जिस पर चर्चा चल रही है, वह फाइनल हो जाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी सम्मानित नेता हैं, बिहार के सबसे बड़े नेता हैं, CM का फैसला केंद्रीय नेृतत्व करेगी – सांसद तनुज पुनिया

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा महागठबंधन के द्वारा मान लिया गया है। इसको लेकर के तनुज पुनिया ने कहा कि तेजस्वी सम्मानित नेता हैं, बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। कौन मुख्यमंत्री बनेगा जब सर्वदलिए बैठक होगी चुनाव के बाद तब निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरा क्यों नहीं मान रही है। इसको लेकर के तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की बात अलग है। कांग्रेस हमेशा से चाहे खुद का चुनाव हो जहां पर सरकार खुद का बनाना हो वहां भी मुख्यमंत्री का चेहरा कभी बनाती नहीं है। जब चुनाव हो जाता है तब साथ में एक लोकतांत्रिक तरीके से बैठकर सारे विधायकों को लेकर तय करता है कि कौन सीएम होगा।

हिमाचल, कर्नाटक या तेलंगाना में देख लीजिए – कांग्रेस सांसद

राजद के लोग मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री के चेहरा तेजस्वी होंगे। इसको लेकर के तनुज पुनिया ने कहा कि प्रबल दावेदार तेजस्वी हैं लेकिन हमारा तरीका अलग है। हमारा तरीका यह है कभी भी इशू नहीं किया जाता है। आप हिमाचल, कर्नाटक या तेलंगाना में देख लीजिए। जब हमारी सरकार बन जाती है जब बहुमत आ जाती है फिर हम सब लोग बैठ करके तय करते हैं। तेजस्वी ने खुद को मुख्यमंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। इसको लेकर के तनुज पूनिया ने कहा कि यह सब तो है बाद में किया जाएगा। कांग्रेस साथी है। वें लोग अपना दावे पेश कर रहे हैं। जब सब विधायक जीत के आएंगे तब तय कर लिया जाएगा।

तनुज पुनिया ने कहा- जो हाईकमान है उन सभी को आपस में बात हो गई है

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेज फंसा हुआ है इसको लेकर के तनुज पुनिया ने कहा कि जो हाईकमान है उन सभी को आपस में बात हो गई है। जो दो-चार सीटे हैं आज शाम तक फाइनल हो जाएंगे। मिलजुल करके तय किया गया है। जाहिर सी बात है कि जब सीट तय होगी तो कुछ दल के लोग नाराज भी होंगे लेकिन यह सब हाईकमान तय करेगी।

चीफ जस्टिस पर चप्पल फेंकने मामले को लेकर तनुज पुनिया ने कहा- यह बहुत ही गंभीर प्रकरण है

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर चप्पल फेंकने मामले को लेकर तनुज पुनिया ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर प्रकरण है। आजाद भारत में कभी ऐसा हुआ है। यह सीधे-सीधे देश के संविधान के ऊपर हमला है। न्यायपालिका में मुख्य न्यायाधीश के ऊपर इस तरह से हमला करना वह भी कोर्ट के अंदर या कभी आज से पहले देखा नहीं गया। यह बताता है कि किस तरीके से संविधान को ना मानने वाले लोग इस देश में बढ़ते जा रहे हैं। जो बताता किस तरह से माइनॉरिटी की इज्जत इस देश में नहीं रह गई है। बीजेपी सांसद पर बंगाल में हुए हमले को लेकर के तनुज पुनिया ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी के ऊपर हमारा चाहे वह कोई भी पार्टी का हो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमलोग गांधी अहिंसा को मानने वाले लोग है। आज कांग्रेस की दिल्ली में सीईसी की बैठक है। इसको लेकर तनुज पुनिया ने कहा कि सीट को लेकर के बात होगी। हमारी पार्टी के खाते में जो भी सीट आएंगे उस पर कौन लड़ेगा यह तय होगा।

यह भी देखें :

NDA के सीट शेयरिंग पर तनुज पुनिया ने कहा- कुछ लोग संतुष्ट और असंतुष्ट होते हैं

एनडीए में भी सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी चल रही है। इसको लेकर तनुज पुनिया ने कहा कि कहीं ना कहीं सीट शेयरिंग होती है तो कुछ लोग और संतुष्ट और असंतुष्ट होते हैं। हमारी सीट दूसरे को दे दी गई तो उनका पक्ष रखना अपने पार्टी का पक्ष रखना नेता का काम होता है। वह अपनी बात रखी होगी लेकिन उससे उनकी कहने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि इस बार इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

यह भी पढ़े : राजेश राम ने कहा- मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, भारत के संविधान पर हमला

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...