मुंगेर: प्रेमिका की उम्र नहीं हो रही थी पूरी, प्रेमी ने शादी न होने से डिप्रेशन में आकर खुद को मारी गोली

मुंगेर: तारापुर के खानपुर गांव में एक युवक को बहन की ननद से ही प्यार हो गया. प्रेमी ने प्रेमिका को धर्मपुर उसके घर से अपने घर खानपुर ले आया. जिसके बाद बहनोई ने कहा उम्र पुरा होने दो फिर शादी करा देगे. यह कह कर युवक का बहनोई अपनी बहन को घर वापस ले आया. प्रेमिका के घर वापस आने से युवक डिप्रेशन में आ गया. जिसके बाद देर रात उसने अपने ही सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की मां रेखा देवी ने फर्द बयान में कहा है कि उनके पुत्र रोबिंस कुमार ने शादी नहीं होने पर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ेंः Crime : राहुल की मौत हत्या है या हादसा

जानकारी के मुताबिक तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी स्व युगल किशोर सिंह के 25 वर्षीय इकलौते पुत्र रोबिंस कुमार का अपनी बहन की ननद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह पढ़ने में काफी मेधावी था और वर्तमान में वह भागलपुर में रहकर बच्चों को ट्यूशन देता था. अपनी कमाई से अपनी प्रेमिका की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा भी उठाता था. इसी क्रम में रोबिंस सोमवार को अपनी बहन के घर बांका जिला के धरमपुर पहुंचा और दिन के करीब ढाई बजे लड़की को अपने साथ लेकर आया.

सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था. मां ने भी शादी करने की बात को स्वीकार कर लिया. ऐसा इसलिए भी कि मां रेखा देवी को डर था कि उनका जवान पुत्र कुछ कर ना ले. वह पहले ही अपने पति को खो चुकी थी, लेकिन जो डर था वही हुआ. रोबिंस ने सोमवार की देर रात छत की सीढ़ी पर बैठकर खुद के सिर में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े तो देखा कि रोबिंस खून से लथपथ होकर गिरा है और घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई है.

आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने घटना स्थल से एक पिस्टल तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img