Hazaribagh News: गोलबंद होकर नगर निगम कर्मचारी पहुंचे कार्यालय, कई महीनों से नहीं मिल रहा है वेतन

Hazaribagh News: हजारीबाग नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी एकाएक कॉल बंद होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा बताया कि विगत कुछ महीनों से उन्हें मासिक वेतन नहीं मिल रहा है. जिससे वह नाराज है अगर यही हालत रही तो आगामी दिनों में वह आमरण अनशन पर भी चले जाएंगे.

वही नगर निगम सफाई कर्मचारी से रिटायर्ड होने वाली कुछ महिलाएं भी वहां पहुंचे और कहा कि विगत 5 से 6 महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है. पर्व त्यौहार सब कुछ बिना पैसे के कट रहा है. परंतु अब जीना मुश्किल हो गया है. काफी संख्या में नगर निगम के मुख्य गेट पर जमा हुए सफाई कर्मचारियों को देखकर नगर निगम हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और अनिल पांडे भी सफाई कर्मचारियों के पास पहुंचे और उनसे वार्ता की.

करीब आधा घंटा डाउन रहा ‘X’, 1300 से अधिक यूजर्स ने दर्ज की शिकायत

Hazaribagh News: आश्वासन अगर नहीं की गई पूरी तो आमरण अनशन करेंगे निगम कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्या सहायक नगर आयुक्त के समक्ष रखी है. सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे और विपिन कुमार ने सफाई कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया कि विगत कुछ दिनों में उनका मासिक वेतन उनके खाते में चला जाएगा. वही पेंशन वाले कर्मचारियों का 2 महीने का पेंशन भी कुछ दिनों में उनके खाते में दे दिया जाएगा.

बाकी बचा हुआ वेतन और पेंशन कुछ महीनो में सभी के खातों में भेज दिया जाएगा. इसके बाद कर्मचारियों ने इस आश्वासन के साथ आज का विरोध समाप्त किया कि अगर उन्हें आज जो आश्वासन मिला है वह पूरा नहीं होता है तो, अगली बार वह आमरण अनशन पर चले जाएंगे और शहर की सफाई करना भी बंद कर देंगे.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...