हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कांड का महज दो दिन में खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ऊंचकगाव थाना के लुहासी गांव का है। मृतक का नाम हरिलाल यादव है। यह लुहासी गाव के निवासी कन्हैया यादव का बेटा था। हत्या की वजह पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करना है।

हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि मृतक हरीबलाल यादव बीते एक नवंबर की रात खाना खा घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने बथान पर सोने चला। लेकिन जब सुबह नही पहुंचा तो परिजन मोबाइल पर फोन किए लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। जिसके बाद परिजनो ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिक के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और मृतक के कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके ही गांव के निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज खोल दिया।

पुलिस ने उसके निशानदेही पर लुहसी गांव के पास स्थित खेत के बांध के पास गड्ढा खोद कर उसमे दफनाए गए शव को बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या के तीन आरोपी महिला उसके पति और उसका देवर को गिरफ्तार कर है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...