Murder: क्रूरता की हद पार! पूर्व सैनिक ने पत्नी के किए कई टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला

Murder: तेलंगाना के हैदराबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बर्बरता से हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है औगे की जांच में जुट गई है।

Murder: गुमशुदगी की शिकायत पर खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कहा कि महिला के माता-पिता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अपराध सामने आया। महिला के माता-पिता ने गड़बड़ी का संदेह करते हुए 18 जनवरी को मीरपेट पुलिस स्टेशन में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Murder: पति ने पत्नी की हत्या की

पुलिस का कहना है कि गुरुमूर्ति ने संदेह के आधार पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसके कुछ हिस्सों को प्रेशर कुकर में पकाकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। आरोपी प्रकाशम जिले का मूल निवासी है और वह गुरुमूर्ति कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ हैदराबाद के जिल्लेलागुडा में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की दिशा में काम किया। ऐसा करने के लिए उसने कथित तौर पर बाथरूम में उसके शरीर को काट दिया, फिर उसके हिस्सों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...