कैमूर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने ही पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, शव के किए टुकड़े-टुकड़े

कैमूर : कैमूर जिले के चर्चित रामगढ़ सूटकेस हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस खौफनाक वारदात में मृतक के ही छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें सूटकेस और बोरे में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में मुख्य आरोपी विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दुर्गावती पुल के नीचे मिले थे कटे हुए मानव अंग

आपको बता दें कि 10 मई 2026 को मोहनिया-रामगढ़ मार्ग स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे दो सूटकेस से मानव शरीर के कटे हुए अंग बरामद हुए थे। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पुलिस को शुरुआती जांच में लगा कि तीन से चार लोगों की हत्या की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम को बुलाया गया और जांच शुरू हुई। इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 126/2026 दर्ज किया गया।

Kaimur SP 1 22Scope News

नहर किनारे बोरे में मिले शव के बाकी हिस्से

जांच के दौरान 12 मई को अभयदेव बाजार के पास नहर किनारे दो बोरे में शव के अन्य टुकड़े बरामद हुए। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि यह एक बड़े और बेहद क्रूर हत्याकांड का मामला है। एसडीपीओ मोहनिया दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के गांवों, स्कूलों और लापता लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की।

तकनीकी जांच में खुला पूरा राज

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डरहक गांव निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और उनके दो बच्चे कई दिनों से गायब हैं। इसके बाद पुलिस का शक कृष्ण मुरारी के भाई विकास गुप्ता पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विकास गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त दीपक कुमार राजपूत, छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम और अन्य साथियों के साथ मिलकर चारों की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें सूटकेस व बोरे में भरकर स्कूटी से अलग-अलग जगहों पर फेंका गया।

Kaimur SP 2 22Scope News

हत्या में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो मृतकों के सिर बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के घर से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और लोहे का फाइटर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उस जगह की भी पहचान कर ली है जहां हत्या की गई थी। मौके से खून के निशान भी मिले हैं।

यह भी देखें :

बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस जघन्य वारदात के खुलासे के बाद पूरे कैमूर जिले में दहशत और सनसनी का माहौल है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।

Kaimur SP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भाई ने भाई की हत्या कर फेंका, बागमती नदी से शव बरामद, पिता समेत 3 गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...