प्रेम-प्रसंग में हत्या, प्रेमी ने पति का करवाया मर्डर

गुमलाः जिले में प्रेम-प्रसंग के मामले में एक व्यक्ति की सुपारी देकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुमला हत्याकांड 3 22Scope News

जानकारी के अनुसार भरनो थाना क्षेत्र के सुपा गांव में पंचायत समिति सदस्य (पंसस) के पति विजय उराँव की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। बाइक सवार दोनों अपराधी विजय उराँव के दुकान पर पेट्रोल व गुटखा खरीदने के बहाने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।

आरोपियों की निशानदेही पर देशी पिस्टल, खोखा, बाइक बरामद

मृतक की पत्नी बरदानी उराँव के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी टीम बनाकर छानबीन करने लगी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 3 आरोपी दिनेश महतो, मुस्ताक अंसारी, मुजाहिर अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल, खोखा, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया।

गुमला हत्याकांड 22Scope News

ये भी पढ़ें- PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य बरदानी उराँव के पति विजय उराँव की हत्या का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग था। मृतक की पत्नी से आरोपी दिनेश महतो का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक विजय उराँव को लग गयी थी।

आरोपी का मृतक के पास 70 हजार रुपये बकाया था

जिसके बाद मृतक विजय उरांव आरोपी दिनेश महतो को जान से मारने की धमकी देता था। इसके साथ ही आरोपी दिनेश महतो ने मृतक विजय उराँव को सहारा में 70 हजार रुपये जमा करने दिया था जिसे विजय उराँव लौटाने से मना कर रहा था।

जिससे आक्रोशित होकर दिनेश महतो ने लोहरदगा के मुस्ताक अंसारी व मुजाहिर अंसारी को विजय को मारने के लिये 70 हजार रुपये सुपारी देकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जिसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

Saffrn

Trending News

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, पलामू प्रमंडल में लू...

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img