Advertisment

हत्या या आत्महत्या! जंगल में झूलता मिला युवक का शव

लोहरदगाः जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरडीह गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कुन्दरी झरिया के बीच जंगल में एक युवक का शव फंदे से झूलता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

शव को देखकर कई लोग इसको आत्महत्या बता रहे हैं जबकि कई लोग इसको हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की भी बात कर रहे हैं। युवक का शव पेड़ पर सड़ी गली अवस्था में लटकी हुई थी जिसके कारण शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

ये भी पढ़ें-अवैध शराब के धंधे में दो धराए 

पेड़ में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला शव

लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवक आसपास क्षेत्र के ही होगा। जानकारी के मुताबिक कुन्दरी झरिया के घने जंगल के केंद के पेड़ में गमछी के सहारे फंदा लगा शव बरामद हुआ है, जिसे किस्को थाना पुलिस के सहयोग से कुन्दरी झरिया के बीच जंगल से शव को नीचे उतारा गया और सेमरडीह लाया गया।

ये भी पढ़ें-राज्य में अब लूट पर लगेगा फुल स्टॉप-जयराम महतो

मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी

पुलिस अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद और किस्को थाना के थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटो के बाद ही शव की पहचान कर ली है।

ये भी पढ़ें-Big Breaking-हेमंत सोरेन की याचिका खारिज…..

मृतक की पहचान पखार बंगला पाट निवासी मानदेव नगेसिया के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी जिसके कारण उसके आत्महत्या करने की भी अंदाजा जताया जा रहा है। वही लोहरदगा पुलिस शव मिलने पर हत्या है या आत्महत्या है इसके पीछे का कारण ढूंढने में जुट गई है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...