अज्ञात महिला के शव मिलने से मची सनसनी

गोपालगंज : गोपालगंज में अज्ञात महिला के शव मिलने से उस वक्त सनसनी फैल गई। जब लोगों आज यानी गुरुवार को गेंहू के खेत मे एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले कि जांच में जुट गई है। घटना हथुआ थाना के बरी करौली गाव की है। शव इस कदर जल हुआ है कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल है। शव को देखने से ऐसा लगता है की पूर्व में ही उसकी हत्या कर शव को जलाकर फेक दिया गया है।

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि बरी करौली गांव से दूर गेंहू के खेत मे एक अधजला महिला का शव पड़ा हुआ है और ग्रामीणों का भीड़ लगा हुआ है। ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...