Advertisement
Advertisement

मुस्लिम शिक्षक को आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ा महंगा, BJP नेता ने दर्ज कराया मामला

बेगूसराय : बेगूसराय में एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा भगवान राम और हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब गहराता ही जा रहा है। आज भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में सिंहपुर गांव के राजेश कुमार पोद्दार ने बछवाड़ा थाने में आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, मंगलवार को जियाउद्दीन के द्वारा सप्तम वर्ग में पढ़ाई के दौरान बच्चों को यह सिखाया जा रहा था कि हनुमान एवं भगवान राम मुसलमान थे और भगवान राम के कहने पर हनुमान जी नवाज पढ़ा करते थे। यही बात जब बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताई थी तो अभिभावक आक्रोशित हो गए थे और स्कूल पर जाकर हो हंगामा किया था। बाद में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का आरोप लगाया था। आज आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध बछवारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।

यह भी देखें :

इसी क्रम में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आज वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग इस बात का खंडन करते फिर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं बछवारा के भाकपा पूर्व विधायक अवधेश राय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल आम किया गया तब यह लोग चुप थे और फिलिस्तीन की घटना के बाद तख्ती लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आज जब एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा हिंदुओं की भावना पर आघात किया गया है तो वोट के लिए यह लोग घूम घूम कर उल्टी राजनीति कर रहे हैं। अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि उनके द्वारा जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन महिला समेत नौ घायल

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...