परैया थाना से फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इलाके में तनाव

गयाजी : गया जिले के परैया थाना की पुलिस अभिरक्षा से मंगलवार की सुबह फरार हुए 13 वर्षीय बाल कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना से भागने के कुछ ही समय बाद उसका क्षत-विक्षत शव प्रभुआ गांव के सामने गया डीडीयू रेलखंड पर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है।

चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया

बताया जाता है की चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया। सोमवार को बैंक में चोरी के आरोप में पकड़े गए 13 वर्षीय लड़के को परैया थाना में रखा गया था, जहां से वह मंगलवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अभी उसकी तलाश कर ही रही थी कि कुछ ही देर बाद प्रभुआ गांव के पास गया डीडीयू रेलखंड पर एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव होने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त उसी फरार बाल कैदी के रूप में की गई है।

Gaya Maut 1 22Scope News

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है। थाना से कैदी के फरार होने और फिर उसकी मौत होने के बाद टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और सर्किल इंस्पेक्टर खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी परैया थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Gaya Maut 2 22Scope News

दखनेर निवासी निवास सिंह परैया स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में पैसे जमा करने गए थे

गौरतलब है कि सोमवार को दखनेर निवासी निवास सिंह परैया स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में पैसे जमा करने गए थे। इसी दौरान इस लड़के ने निवास सिंह के झोले को काटकर उसमें रखे सौ-सौ रुपये के चार बंडल निकाल लिए थे और भागने लगा था। भनक लगते ही निवास सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसे बैंक के बाहर रंगेहाथ दबोच लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था।

Gaya Maut 3 22Scope News

पुलिस इस लड़के से पूछताछ कर उसके पूरे गैंग और अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी

वहीं पुलिस इस लड़के से पूछताछ कर उसके पूरे गैंग और अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस अभिरक्षा से एक नाबालिग का इस तरह फरार हो जाना और फिर रेल पटरी पर उसकी लाश मिलना, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Gaya Maut 4 22Scope News

यह भी पढ़े : बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या

आशीष कुमार की रिपोर्ट

दिल दहला देने वाली वारदात, नशे की लत से फेफड़ा खराब...

भागलपुर : जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की गंभीर लत और बीमारी...

शादी से पहले मातम, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड-14 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बड़े भाई ने...

नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक शवदाह गृह का काम अब अधर में लटक गया है।...