Advertisment

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : मंत्री निशांत ने जिला प्रशासन से मांगा घटना का प्रतिवेदन, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान देने की करवाई की जा रही है – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान देने की करवाई की जा रही है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तथा पटना में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- उन्होंने मुजफ्फरपुर के DM से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। साथ ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को इस मामले पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रबंधन की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य अस्पतालों का फायर ऑडिट कराते हुए सभी सुरक्षा मानकों की भी जांच अग्निशमन अधिकारी से कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : प्रसाद अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, DM ने की 5 के मौत की पुष्टि

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...