नड्डा ने पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा में टेका माथा, लगाई अरदास

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए हुए हैं। अभी थोड़ी देर पहले जेपी नड्डा ने पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास लगाई। इस खास मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और पटना साहिब के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा कई और बीजेपी के नेता मौजूद थे।

आपको बता दें कि गुरुद्वारे के बाद नड्‌डा खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती पहुंचे। यहां जेपी नड्डा सदस्यता अभियान चलाएंगे। फिर पटना के पीएमसीएच जाएंगे और नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे। पटना से नड्‌डा पहले दरभंगा और फिर मुजफ्फरपुर जाएंगे। दोनों जगहों पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि जेपी नड्डा बिहार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पटना और फिर भागलपुर और गया में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया था। स्वास्थ्य से जुड़ी 850 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।

Nadda Gurudwara 1 scaled 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार BJP इकाई के साथ नड्डा ने की बैठक, चुनाव को लेकर दिया गुरु मंत्र

यह भी देखें :

विवेक रंजन और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...