नालंदा: राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू होने के बाद अब नवादा के राजस्व कर्मियों में हड़कंप मची हुई है। अब नालंदा के राजस्व कर्मचारियों ने कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई है। रविवार को नालंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य भूमि सुधर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बैठक की। बैठक के दौरान कर्मियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई।
Highlights
इस दौरान राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि पहले ही जिला में जरूरत के अनुसार आधा कर्मचारी हैं। एक कर्मचारी के पास दो तीन से लेकर चार चार हलके हैं। काम का बोझ काफी ज्यादा है, फिर भी छोटी मोती गलतियों पर राजस्व कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जाता है। किसी भी गलती का दोष कर्मचारी पर डाल दिया जाता है जबकि इन गलतियों के लिए अधिकारी भी बराबर के जिम्मेवार हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को समाहर्ता के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मांग की जाएगी कि कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। बैठक में संघ के जिला मंत्री प्रभाकर सुशील कुमार निराला, कर्मचारी चंदन कुमार, दिलीप कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, धर्मवीर कुमार रंजन, रामानंद प्रसाद, मानस कुमार आदि शामिल थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Danger को दावत दे रहा बिहारशरीफ में यह दीवार, कभी था…
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
Nalanda Nalanda Nalanda
Nalanda