Nalanda University Inauguration: सीएम नीतीश ने कहा ‘हमेशा ज्ञान की भूमि रही है नालंदा’

नालंदा: नालंदा विश्वविद्यालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापना की कोशिश शुरु कर दी थी। लगातार कोशिशें जारी रही और हमने 455 एकड़ भूमि अधिग्रहित किया और निर्माण कार्य शुरू करवाया।

इस विश्वविद्यालय के निर्माण में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का सहयोग रहा और वे भी यहां काम देखने आए थे। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2010 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में गति आई और तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी यहाँ आए थे। उन्होंने भी नालंदा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की सराहना की थी। एनडीए की सरकार में लोकसभा में नालंदा विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए बिल पास हुआ और आज इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। सीएम नीतीश ने कहा नालंदा विश्वविद्यालय को धरोहर बताते हुए उसके अतीत के बारे में बताया और राज्य सरकार के स्तर पर भी नालंदा और राजगीर के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में वर्ष 2014 से पढाई शुरू हो गई थी और आज के समय में विभिन्न देशों के करीब 400 छात्र यहां पढाई कर रहे हैं। अब इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन हो गया तो अब यह लगातार आगे बढ़ते रहेगा और ज्ञान केंद्र रहा यह भूमि आगे भी ज्ञान का प्रकाश बिखेरता रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PM Modi ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन

Nalanda University Inauguration Nalanda University Inauguration Nalanda University Inauguration

Nalanda University Inauguration

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...