बिहार में कटेंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, कहीं आपका नाम तो नहीं…

पटना: चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण का फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 64 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जायेंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह अंतिम सूची नहीं है बल्कि 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक लोगों से दावे और आपत्तियां ली जाएँगी जिसके अनुसार लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े भी जा सकेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची में करीब 22 लाख नाम ऐसे हैं जो अब जिंदा नहीं हैं वहीं करीब 7 लाख मतदाता के नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज हैं जबकि 36 लाख मतदाता स्थायी रूप से कहीं अन्यत्र प्रवास कर गये हैं।

इस तरह से 64 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने लोगों को 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक समय दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया है जिसके आधार पर लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जा सकते हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि अपने बूथ लेवल एजेंट को निर्देश दें कि आपत्ति और दावों को अधिक से अधिक दर्ज कराएँ ताकि किसी का नाम सूची से हटे नहीं।

यह भी पढ़ें – आरक्षण वर्गीकरण में नीतीश पीछे हटे, मांझी ने कहा ‘राज्य की सरकार…’

चुनाव आयोग ने विपक्ष द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण पर उठाये जा रहे सवालों पर भी जवाब दिया और कहा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि यह मसौदा सूची है, अंतिम नहीं फिर इतना विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है। हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जब किसी नाम को गलत तरीके से शामिल करना या गलत तरीके से बाहर करने के लिए एक अगस्त से एक सितंबर तक एक महीने का समय उपलब्ध है फिर इस तरह से भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है।

राजनीतिक दल क्यों नहीं वे अपने 1.6 लाख बूथ स्तरीय एजेंटों से एक अगस्त से एक सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग यह धारणा क्यों बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि मसौदा सूची ही अंतिम सूची है, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण आदेशों के अनुसार यह अंतिम सूची नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  सीतामढ़ी में बच्चों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, दी गई दवाइयां भी…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...