11 सितंबर को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

औरंगाबादः अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की और सफल बनाने का आग्रह किया।

एसडीजीएम ने कहा कि 11 सितंबर को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारी चल रही है। सुलहनीय आपराधिक वादों का निष्पादन कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में आपसी समझौता के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाता है। अधिक से अधिक मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर सुलहनीय वादों का निष्पादन कराना चाहिये।

पक्षकारों को न्यायालय द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है और उसे जल्द से जल्द तामिला कराने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है, ताकि पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी मिल सके। जिससे कि 11 सितंबर को अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।

रिपोर्टः- दीनानाथ

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...