1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार, 20 से मामले हैं दर्ज

Lohardaga: जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े एक लाख इनामी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित संगठन के रीजनल कमांडर और 15 लाख इनामी माओवादी रविंद्र गंजू के दस्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर चलाया गया अभियानः

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य राजा हेमंत असुर इलाके में देखा गया है। जानकारी मिलते ही विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस टीम में—अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर, पुलिस निरीक्षक, 32 बीएचआर, सशस्त्र सीमा बल मनीष कुमार चौबे और कुरु थाना प्रभारी अजीत कुमारकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बरामदगी और पूछताछ में खुलासेः

छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई। उसने शुरुआत में अपना नाम रंजीत बताया, लेकिन तलाशी में उसके पास से 10 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसकी पहचान राजा हेमंत असुर के रूप में हुई, जो लंबे समय से पुलिस की निगाहों से बचता फिर रहा था।

20 से अधिक गंभीर मामले दर्जः

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह कई नक्सली गतिविधियों, हमलों और दस्ता संचालन में शामिल रहा है। कुडू थाना में उसके खिलाफ पहले से कई कांड लंबित हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस को और खुलासों की उम्मीदः

माओवादी संगठन के इस सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ में कई और नक्सली गतिविधियों, ठिकानों और दस्ता सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

रिपोर्टः दानिश रजा

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...