एनडीए प्रत्याशी सरजू राय ने परिवार संग किया मतदान, गोगो दीदी योजना को बताया कारगर

जमशेदपुर : एनडीए के प्रत्याशी और जनता दल यूनाइटेड के नेता सरजू राय ने अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने विष्णुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के बूथ नंबर 155 पर मतदान किया।

मतदान के बाद सरजू राय ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलें और 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र का महापर्व है। सभी को अपने विवेकानुसार सही प्रत्याशी को वोट करना चाहिए।”

सरजू राय ने सरकार की योजनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैया सम्मान योजना की चमक अब फीकी पड़ गई है, जबकि गोगो दीदी योजना को लोग अधिक कारगर मान रहे हैं। उन्होंने इसे चुनावी लाभ के लिए बनाई गई योजना बताया।

सरजू राय ने विश्वास जताया कि जनता सही निर्णय लेगी और विकास के लिए सही उम्मीदवार का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन मतदान के परिणाम से ही होगा।

अब यह देखना होगा कि जनता का फैसला किस योजना और उम्मीदवार के पक्ष में जाता है।

 

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

CM Yogi Announced : यूपी में खेल की राजधानी के रूप...

बाराबंकी : CM Yogi Announced - यूपी में खेल की राजधानी के रूप में विकसित होगा बाराबंकी, इसमें पोटेंशियल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की...