राहुल गांधी सोमवार को रांची में, सुरक्षा में तैनात होंगे 20 मजिस्ट्रेट,1500 जवान

रांची: राहुल गांधी कल रांची में, सुरक्षा में तैनात होंगे 20 मजिस्ट्रेट,1500 जवान भारत जोड़ो न्याय यात्रा

को लेकर ट्रैफिक भी बदलेगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह वायनाड के सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को रांची पहुंचेगी।

रांची में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। धुर्वा में एचईसी के कर्मचारियों से भी राहुल मुलाकात करेंगे।

इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। रांची में राहुल की यात्रा के दौरान 20 से अधिक मजिस्ट्रेट और

1500 पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसके अलावा चौक-चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा,

ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो।

सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसी भी राहुल की सुरक्षा में तैनात रहेगी। न्याय यात्रा के दौरान ट्रैफिक

में भी बदलाव होगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

यात्रा को देखते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि यात्रा के रांची पहुंचने और प्रस्तावित सभा स्थल पर बिजली-पानी, फूड सेफ्टी, सेफ हाउस,

वैकल्पिक मार्ग, कार्केड और टीम के लिए वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें।

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...