दो ट्र्क के बीच टक्कर में चालक की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया बालू लदे वाहनों से वसूली का आरोप

दो ट्र्क के बीच टक्कर में चालक की मौत

Muzaffarpurअहियापुर थाना क्षेत्र में दो ट्र्क के बीच टक्कर में चालक की मौत.

बताया जा रहा है कि चंदन बखरी चौक पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा था.

इसी क्रम में पुलिस ने एक बालू लदे वाहन को रोका.

ठीक इसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी.

बीते तीन दिन के अन्दर यह सड़क हादसे में तीसरी मौत है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाएं है.

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के द्वारा चेंकिंग के नाम पर मात्र वसूली की जाती है.

इसीलिए बालू लदे वाहनों को देखते ही पुलिस कर्मियों के बीच गाड़ी रोकवाने की होड़ लग जाती है.

वसूली करने की अफरातफरी में यह भी नहीं देखा जाता कि गाड़ी कहां रुकवानी है, बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करवा कर वसूली की जाने लगती है.

जिसके कारण हादसा होता रहता है और आम ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.

इन हादसों को जिम्मेवार और कोई नहीं बल्कि पुलिस ही है.

फिलहाल वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम आक्रोशित ग्रामीणों के साथ संवाद में लगी हुई है.

देखना होगा कि आने वाले दिनों में  इस पर विराम लगता है या सिलसिला अभी जारी रहता है.

रिपोर्ट- विशाल 

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...